विधानसभा भर्तियों की जांच पूरी, समिति ने सौंप दी रिपोर्ट

विधानसभा भर्तियों की जांच पूरी, समिति ने सौंप दी रिपोर्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा में भर्तियों की जांच पूरी कर विशेषज्ञ समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपार्ट का खुलासा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ही करेंगी। वह एक-दो दिन में इसका खुलासा कर सकती है। समिति की जांच में राज्य गठन से 2022 तक कांग्रेस व भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विधानसभा में की गई भर्तियां शामिल हैं।

गुरूवार को कोटद्वार क्षेत्र से लौटी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को विशेषज्ञ समिति ने भर्तियों की जांच रिपोर्ट सौंप दी हैं। रिपोर्ट सौंपते समय समिति के तीनों सदस्य मौजूद रहे। पूर्व आईएएस डीके कोटिया की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति ने 20 दिन में भर्तियों की जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार की है। समिति में सुरेन्द्र सिंह रावत और अवनेन्द्र सिंह नयाल भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *