अंकिता भण्डारी केसः आरोपी पुलकित के रिजोर्ट पर चलाया गया बुलडोजर

अंकिता भण्डारी केसः आरोपी पुलकित के रिजोर्ट पर चलाया गया बुलडोजर

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने अंकिता भंडारी केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के रिजोर्ट पर बुलडोजर चला कर एक बड़ा संदेश दिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी पटवारी विवेक कुमार कांडाखाल को भी निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में कङी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीङित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जांच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं। साथ ही साथ जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *