वेद प्रकाश बने नमामि गंगे के जिला संयोजक

डोईवाला। भाजपा जिलाध्यक्ष शमषेर सिंह पुण्डीर ने भानियावाला के वेदप्रकाश कण्डवाल को जिला संगठन में नमामि गंगे में जिला जिला संयोजक मनोनीत किया है।

भाजपा संगठन में काफी सक्रिय रहने वाले वेद प्रकाश कण्डवाल को जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।कण्डवाल ने कहा कि उनको मिली इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

उनकी इस नियुक्ति पर नगर भाजपा अध्यक्ष विनय कण्डवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत, रोहित बडोला, पंकज शर्मा, राममूर्ति, मंदीप बजाज आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *