अस्कोट पुलिस ने हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार

अस्कोट पुलिस ने हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार

अस्कोट(पिथौरागढ़)। थाना अस्कोट पुलिस ने गगन सिंह की हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी काली नदी के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को अस्कोट थाना क्षेत्र में सुनखोली में आरोपियों ने गगन सिंह की लाठी-डण्डों से पीटकर हत्या कर दी थी। गगन के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोबन सिंह ऐरी पुत्र गुणेश सिंह निवासी ग्राम दयोड़ा, हरीश सिंह कठायत पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम सुनखोली और चंचल सिंह कठायत पुत्र डंबर सिंह कठायत, निवासी ग्राम सुनखोली थाना अस्कोट के खिलाफ मृतक के भाई जगत सिंह ने तहरीर थी। तहरीर के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके भाई गगन सिंह को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे गगन सिंह की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जगत सिंह की तहरीर पर अस्कोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तो की घरपकड़ के लिए टीमें गठित की। जिस पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को काली नदी किनारे सुनखोली से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *