उत्तराखण्ड बना फिल्मों का बेस्ट डेस्टीनेशन, रामनगर में ‘गदेरा’ की शूटिंग

रामनगर। उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग का हाॅट डेस्टिीनेशन बन गया है। फिल्मों को लेकर प्रदेश सरकार की सिंगल विंडो सिस्टम नीति के बाद यहां फिल्मकार रुख करने लगे हैं। रामनगर में इन दिनों ‘गदेरा’ फीचर फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। युवा फिल्मकार योगेश वत्स जंगल लोर रिजॉर्ट में बीते हफ्ते भर से पूरी यूनिट के साथ रुके हुए हैं। यहां अलग-अलग लोकेशन्स पर रोजाना फिल्म को शूट किया जा रहा है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका मिला है। फिल्म में कई विदेशी कलाकार भी शूटिंग के लिए रामनगर आये हुए हैं। फिल्म में वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल और राजेश आर्य भी अहम किरदार निभा रहे हैं। आने वाले समय में ज्यादा फिल्में बनने से स्थानीय कलाकारों को अवसर और इससे जुड़े रोजगार बढ़ेंगे।

गदेरा नाम की फिल्म एक पीरियड फिल्म है। जो हिंदुस्तान में अंग्रेजी राज के पैर पसारने के दौर से शुरू होती है। गोरखाओं के राज से अंग्रेजों के दौर में पहाड़ के भीतर जल, जंगल और जमीन पर फिरंगियों के कब्जे की शुरुआत और इसके खिलाफ पहाड़ की जनता के विक्षोभ और विद्रोह की कहानी है। गदेरा नाम से यह फिल्म गढ़वाली और अंग्रेजी भाषाओं में बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *