पुरूकुल गांव में बनेगा सैन्यधाम, सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शिलान्यास

देहरादून। उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुरुकुल गांव में सैन्य धाम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों का विवरण यहां अंकित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य धाम में प्रदेश के हर शहीद के घर के आंगन की मिट्टी रखी जाएगी। साथ ही उनके गांवों की एक-एक शिला को भी यहां स्थान दिया जाएगा।

सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के पांचवे धाम के रूप में सैन्य धाम का नाम लिया था। अब देहरादून में सैन्य धाम बनने जा रहा है, यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों को दी जाने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 15 लाख रुपए किए जाने की घोषणा भी की। इससे पहले प्रदेश सरकार शहीदों के परिजनों का 10 लाख की धनराशि देती थी।

इस मौके पर त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि सैन्यधाम में सैनिकों के आश्रितों को भर्ती प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साहसिक खेलों को भी सैन्यधाम में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *