Deprecated: mb_convert_encoding(): Handling HTML entities via mbstring is deprecated; use htmlspecialchars, htmlentities, or mb_encode_numericentity/mb_decode_numericentity instead in /home4/dastvihs/public_html/republicsandesh.com/wp-content/plugins/quick-adsense-reloaded/includes/template-functions.php on line 3625
रुद्रप्रयाग/चमोली। कोतवाली पुलिस रुद्रप्रयाग की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ ने एक व्यक्ति की जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम को करीब 6 बजे कोतवाली पुलिस रुद्रप्रयाग को सूचना मिली की नये बस अड्डे के पास पुनाड गदेरे में एक व्यक्ति गिर गया है।
इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुद्रप्रयाग में तैनात कांस्टेबल अभिषेक कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि 35-40 साल का व्यक्ति मुख्य सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे पुराड़ गरेदे में पानी के तालाब में व्यक्ति गिरा हुआ है। इस पर देरी ना करते हुए कांस्टेबल अभिषेक और कांस्टेबल कुलदीप ने 15 मीटर खाई में उतर कर उस व्यक्ति को तालाब से अलग हटाया। फिर स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिये उक्त व्यक्ति को रेस्क्यू घर घायल व्यक्ति की जान बचाई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जिला अस्पताल में दाखिल करा दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस उस व्यक्ति व्यक्ति के नाम पते और नदी में गिरने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से दो अलग-अलग मामलों में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की जान बचाई जा सकी है। मामला 31 जनवरी का है। पहला मामला रुद्रप्रयाग कोतवाली का और दूसरा मामला चमोली का है।
पुलिस की तत्परता से बची सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जान
वहीं दूसरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र चमोली का है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र चमोली के अन्तर्गत बिहरी के पास मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति चमोली से पीपलकोटी की तरफ जा रहे थे। अचानक बिरही मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मोटर साइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गये। इस सूचना पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए पुलिस इंटरसेप्टर के प्रभारी उप निरीक्षक दिगम्बर सिंह उनके साथी पुलिसकर्मी कांस्टेबल संतोष, कांस्टेबल आशुतोष और कांस्टेबल जितेन्द्र ने घायलों को तुरन्त प्राथमिक उपचार दिया है। और घायलों के परिजनों को इसकी सूचना देकर तुरन्त अस्पताल पहुंचाया।
