अल्मोड़ा। फर्जी फौजी बनकर स्कूटी खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को अल्मोड़ा पुलिस ने भरतपुर राजस्थान गिरफ्तार किया है। आरोपी लम्बे समय से फेसबुक, फेसबुक, ओएलएक्स एवं अन्य सोशल साईट पर फर्जी अकाउन्ट बनाकर तथा लोगों को फोन काॅल से झांसे मंे लेकर धोखाधड़़ी का काम कर कई वारदातों को अंजाम भी दे चुके हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक राजुल नागर पुत्री किशन सिंह बिष्ट निवासी सोल्जर्स काॅर्नर नियर तव एकेडमी, दुगालखोला ने आरोपियों से आॅनलाइन स्कूटी खरीदी। इस एवज में राजुल ने आरोपियों को गूगल पे के जरिये 19200 रुपये का भुगतान भी किया। लेकिन पैसा लेने के बाद भी आरोपियों ने स्कूटी की डिलीवरी नहीं दी। जब पैसा चुकाने के बाद भी पीड़ित को स्कूटी की डिलीवरी नहीं मिली तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। और थाना अल्मोड़ा में इसको लेकर अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पीड़ित की शिकायत पर अल्मोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जिला भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने धोखाधड़ी किया जाना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर एक स्कूटी की फोटो कम मूल्य पर बिक्री हेतु अपलोड किया। लुभावने कीमत को देखकर पीड़ित राजुल ने स्कूटी खरीदने का मन बनाकर उनसे बात की। साथ ही उन्होंने खुद को सैन्य अधिकारी बताया और तबादला होने के कारण स्कूटी बेचना बताया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहुल पुत्र सुल्तान निवासी हैवतका थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर राजस्थान और तौफिक पुत्र लियाकत निवासी कठौल, थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 चालू सिम, 10 नये सीलबन्द सिम, 01 मोबाईल ओपो कम्पनी कुल 19200 रूपये बरामद किये।
