कौशल विकास के तहत कम्प्यूटर नेटवर्किंग का बैच शुरू

कौशल विकास के तहत कम्प्यूटर नेटवर्किंग का बैच शुरू

रुदप्रयाग। जिला प्रशासन और उत्तराखंड कौशल विकास मिशन के सौजन्य से उत्कृष्टता केंद्र, रुद्रप्रयाग में कंप्यूटर नेटवर्किंग का प्रथम बैच प्रारम्भ किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किये गये इसके पहले बैच में कुल 30 विद्यार्थी है।

डीएम मनुज गोयल के प्रयासों से उत्तराखंड कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण केंद्र जनपद में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वप्रथम प्रशिक्षण केंद्र में कम्प्यूटर नेटवर्किंग का कोर्स संचालित किया जा रहा है। भविष्य में रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विस्तारित किये जाने की योजना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रुद्रप्रयाग में पहली बार उत्तराखंड कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *