पिथौरागढ़ः नशे के खिलाफ कामयाबी, चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ः नशे के खिलाफ कामयाबी, चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। थाना बेरीनाग पुलिस ने 02 किलो 631 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा चरस परिवहन में इस्तेमाल मोटर साईकिल को किया सीज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को थानाध्यक्ष बेरीनाग सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम चैकोड़ी- कोटमन्या के बीच भटीना मोड़ के पास चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान कोटमन्या से चैकोड़ी की ओर आ रही मोटरसाईकिल संख्या- न्ज्ञ06च्2034 को रोककर चैक किया गया। जिसमें दो पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम बाछम, पो०-खाती, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर और पुष्कर सिंह पुत्र कुंवर सिंह, निवासी तल्ला जोशी खोला जिला सैनिक कल्याण अल्मोड़ा सवार थे। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम व 1 किलो 521 ग्राम, कुल 02 किलो 631 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मोटर साइकिल भी सीज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *