कैबिनेट बैठकः लालपुर और थलीसैण को नगर पंचायत बनाने का फैसला

कैबिनेट बैठकः लालपुर और थलीसैण को नगर पंचायत बनाने का फैसला

गैरसैंण। उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा की। इस दौरान जनता से जुड़े कई मुद्दों को मंजूरी भी दी गई। कैबिनेट ने ग्राम पंचायत थलीसैंण (पौड़ी), लालपुर (उधमसिंह नगर) को नगर पंचायत बनाने का फैसला भी लिया।

इसके अलावा चारधाम देवस्थानम बोर्ड में नामांकित सदस्यों को लेकर नियमावली प्रख्यापित करने को लेकर भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। गैरसैंण में हुई इस कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने कई विषयों पर चर्चा की। मीटिंग में इनको भी मिली कैबिनेट की मंजूरी

1- केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पंदों के सृजन को मंजूरी।
2- हरिद्वार कुंभ मेला-2021 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी।

3- प्रदेश के जनपद देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।
4- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 में संशोधन मंजूरी।

5- ग्राम पंचायत थलीसैंण, पौड़ी जनपद, ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।
7- उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड में नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित।

8- ग्राम पंचायत सिरौलीकला, जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जानो को मंजूरी।
9-प्रदेश के जनपद उधमसिंहनगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।
10- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिक अधिनियम, 1959) संशोधन विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।

11- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959) संशोधन विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।
12- उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *