देहरादून। भाजपा से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने सिद्धूवाला स्थित एक नामी निजी कालेज का खिलाफ प्रदर्शन किया और तालाबंदी की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जु़ड़े छात्र नेताओं का कहना है कि कालेज कोरोना की इस संकट की घड़ी में कालेज के छात्र-छात्राओं से फीस के नाम पर जबरन वसूली कर रहा है। पूरे लाॅकडाउन के दौरान कालेज बंद होने के बावजूद भी छात्र-छात्राओं से हाॅस्टल फीस की जबरन वसूली की जा रही है।
इस कालेज से जुड़े छात्र-छात्राओं को सीधा आरोप है कि इस कालेज का प्रशासन अध्ययनरत् छात्रों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा है। छात्रों का कहना है कि कोरोना काल में कालेज बंद होने के बावजूद भी यह निजी कालेज यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों से छात्रावास की लेट फीस, डेवलेपमेंट चार्ज, और परीक्षा की लेट फीस के नाम पर मनमानी वसूली करने में तुला हुआ है।
यही नहीं छात्रों का आरोप है जो छात्रों कालेज की इस मनमानी वसूली को लेकर सवाल पूछता है तो कालेज प्रशासन फेल करने धमकी देकर उत्पीड़ित करता है।
छात्रों की इस तरह की शिकायत का संज्ञान लेने के लिए एबीवीपी का प्रतिनिधिमण्डल जब कालेज पहुंचा तो कालेज प्रशासन ने किसी भी तरह से सकारात्मक जवाब देने को तैयार नहीं हुआ। जिससे आक्रोशित होकर वहां एबीवीपी ने वहां मौके पर प्रदर्शन किया और कालेज में तालाबंदी कर दी।
प्रदर्शन करने वालो में सागर तोमर, दयाल बिष्ट, जिला संयोजक ऋषभ रावत, गौरव तोमर, जिला सह संयोजक विशाल, सौरभ कुमार, बिपिन भट्ट, चंदन नेगी, विक्रम फस्र्वाण, संकेत नौटियाल, राहुल रावत, नवदीप, रितिक, पार्थ आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
