देहरादून। सीएम तीरथ रावत ने रविवार को पलटन बाजार एवं परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। पलटन मार्केट के निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हांेने सख्त लहजे में कहा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विद्युत, सीवरेज, सड़क निर्माण और अन्य सभी कार्य एक साथ किए जाएंगे।
इससे पहले परेड ग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों को परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य होने हैं, वे निर्धारित अवधि में पूरे किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। पलटन बाजार के कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
