देहरादून। शुक्रवार को 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी एनसीसी डी. बी. एस. (पी. जी.) कॉलेज की छात्राओं द्वारा आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया।
जिसमें एनसीसी की बालिकाओं द्वारा ऑनलाइन एवम डिजीटल माध्यम से पोस्टर एवं शॉर्ट फिल्म के द्वारा इस योजना की जानकारी एवम इससे जुड़े लाभों को जनसामान्य तक पहुंचाया। जिससे लोगों में इसके प्रति जागरूकता के साथ-साथ पर्याप्त जानकारी भी हो।
कोरोना कर्फ्यू के चलते यह कार्यक्रम केवल ऑनलाइन रूप से कराया गया ताकि सरकारी दिशा निर्देशों का भी पूर्ण पालन हो सके। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन (डॉ.) महिमा श्रीवास्तव के देख रेख में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
