वैक्सीन आपूर्ति के साथ ही शुरू हो जाएगा प्रदेश में टीकाकरण

वैक्सीन आपूर्ति के साथ ही शुरू हो जाएगा प्रदेश में टीकाकरण

देहरादून। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार द्वारा लगातार ऑक्सीजन बेड के इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए भारत सरकार द्वारा जल्द ही प्रदेश को कोविशील्ड की 122108 डोज और कोवैक्सीन की 42 हजार 370 डोज की आपूर्ति कर दी जाएगी, जिसके बाद ही प्रदेश में 18- 45 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा।

प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एम्स एवं सेवानिवृत्त चिकित्सकों से भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्पलाइन 104 पर रोजाना 2000 फोन कॉल प्राप्त की जा रही हैं। प्रदेश में ऑक्सिजन सपोर्टेड बेड भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। दवाओं एवं मेडिकल इक्विपमेंट्स की कालाबाजारी रोकने हेतु शासन और पुलिस के स्तर पर नोडल अधिकारीयों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *