Deprecated: mb_convert_encoding(): Handling HTML entities via mbstring is deprecated; use htmlspecialchars, htmlentities, or mb_encode_numericentity/mb_decode_numericentity instead in /home4/dastvihs/public_html/republicsandesh.com/wp-content/plugins/quick-adsense-reloaded/includes/template-functions.php on line 3625
देहरादून। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की छात्रा देवाश्री शर्मा का अपने पिता की कोरोना से असामयिक मृत्यु के पश्चात उत्पन्न हुई वित्तीय समस्याओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। जिसमें एक छात्रा बता रही है कि उसके पिता के असायिक मृत्यु हो गयी है। जिसमें वे बता रही है कि वे एक तरफ पिता के जाने से दुखी है दूसरे उसके समझ में नहीं आ रहा कि फीस के अभाव में वह आगे की पढ़ाई कैसे कर पायेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और तुरंत ही उन्होंने उस बेटी के दर्द को समझा और देवाश्री बेटी को ट्वीट के माध्यम से उन्हें पढ़ाई पर ध्यान लगाने को कहा और उन्हें भरोसा दिलाया कि फीस के भुगतान की जिम्मेदारी मेरी होगी।
उसके पश्चात संवेदनशील पूर्व सीएम ने ग्राफिक यूनिवर्सिटी के संचालक कमल घनसाला से बात की और घनसाला जी ने देवाश्री की फीस को वहन करने के पूर्व सीएम के प्रस्ताव के बदले यूनिवर्सिटी के माध्यम से देने की पेशकश की। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर बिटिया को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा ताकि वो अपने पिता के सपने को साकार कर सके। पूर्व सीएम ने कहा कि बिटिया के साथ उनका आशीर्वाद है।
पूर्व सीएम ने ट्वीट कर प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से विनती की है कि सभी कोरोना की मार झेल रहे परिवारों की मदद को आगे आएँ और जितना सम्भव बन सके, अपने आसपास जरूरतमंदो की मदद अवश्य करें। उनके दुःख की घड़ी में मदद करना समाज और हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर इस वैश्विक संकटकाल का मुकाबला करने की भी अपील की है।
