रियायत के साथ 15 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू , जानें क्या मिली छूट

रियायत के साथ 15 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू , जानें क्या मिली छूट

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोविड कर्फ्यू  को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में अब 15 जून तक के लिए कोविड कफ्र्यू लागू रहेगा। प्रदेश के मुख्य सचिव के हवाले से रविवार को इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं।

इस दौरान बैंक सुबह 10 बजे से दोेपहर 2 बजे तक खुलेंगे। सस्ते गल्ले की दुकान रोजाना सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। किराना की दुकानें और जनरल स्टोर 9 जून और 14 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोलने की छूट दी गई है।

खाद्य पैकेजिंग की दुकाने, कपड़ा, रेडीमेड, दर्जी की दुकान, चश्मे की दुकान, साइकल स्टोर, मोटर पार्ट्स और ड्राइक्लीनर्स की दुकान 11 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी। फोटोकाॅपी की दुकाने, टिम्बर मर्चेट की दुकान 9 जून को 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी।

शराब की दुकाने 9 जून 11 जून और 14 जून को दोपहर 1 बजे तक खोलने का फैसला इस नये आदेश में दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *