राकेश नेगी के नेतृत्व में धर्मावाला ग्राम सभा में बांटे गए मास्क और सैनिटाइजर

राकेश नेगी के नेतृत्व में धर्मावाला ग्राम सभा में बांटे गए मास्क और सैनिटाइजर

सहसपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत संदस्य एवं जिला नियोजन समिति के सदस्य राकेश सिंह नेगी के नेतृत्व में सहसपुर विधानसभा में कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हे। जिसके कड़ी में राकेश सिंह नेगी ने संकल्प लिया है कि समस्त विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को मास्क और सेनिटाइजर निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

जिसके क्रम रविवार को सहसपुर विधान सभा के तहत ग्राम धर्मावाला में जरूरतमंद लोगों को कपड़े के मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया गया है। जिसमें गांव में तकरीन दो सौ परिवारों को मास्क और सैनिटाइजर बांटा गया।

इस अवसर पर राकेश नेगी ने सरकार पर आरोप लगाया कि ये सरकार जनता के प्रति गंभीर नजर नहीं आती है। जनता को इस सरकार ने उनके हाल पर छोड़ दिया है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था एकदम चैपट है। सरकार के इंतजाम हर मोर्चे पर विफल है। ये सरकार ना तो दवाइयों की व्यवस्था कर पाई है और ना ही टीकाकरण का अभी तक पुख्ता इंतजाम कर पाई है। सरकार में जिम्मेदार छवि प्रबंधन में लगे हुए हैं।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह तोमर ,उप प्रधान रंजीता, वार्ड मेंबर प्रवीण कौर, दीपक धीमान, ललित कुमार, अमित धानियाँ, छोटा खान, छोटा सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *