पर्यावरण संरक्षणः रिस्पना से ऋषिपर्णा की ओर बढ़ते कदम, देखे इन तस्वीरों में
पर्यावरण के चित्तरे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने साझा किये दून की रिस्पना नदी में वापस लौटी हरियाली के चित्र। वे बताते की रिस्पना से ऋषिपर्णा का लिया उनका संकल्प पूरा होता नजर आ रहा है।
जब से हमने रिस्पना के पुनरुद्धार का संकल्प लिया उसके बाद से ही मैंने स्वयं इसे व्यक्तिगत रूप से पूरा करने की ठानी। मुझे ये भी पता था कि यह कार्य आसान नहीं है, लेकिन जनभागीदारी से कारवां बढ़ता चला गया। आज रिस्पना नदी के किनारों पर हरियाली से जाहिर है कि हम अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे कदम बढ़ा रहे हैं और बहुत जल्द ही एक दिन रिस्पना अपने ऋषिपर्णा के स्वरूप को वापस हासिल करने में कामयाब होगी।
हमने कई प्रकार के वृक्ष यहां रोपे जिनमें फलदार से लेकर इमारती वृक्ष, पीपल, बरगद इत्यादि मौजूद हैं। आज जिस प्रकार कोरोना के संकट काल में ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिल रही है उसको देखते हुए हम अपने पर्यावरण के लिए क्या कुछ बेहतर करें उसके लिए हमने विश्व पर्यावरण दिवस पर जनता-जनार्दन से ष्एक व्यक्ति-एक वृक्ष तथा #SelfieWithTree मुहिम के जरिये आगे आने का आह्वान किया है।