पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के कार्यकाल पर वीडियो गीत का विमोचन

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के कार्यकाल पर वीडियो गीत का विमोचन

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेहरू कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में पूर्व में भाजपा कार्यकाल में हुये विकास कार्यों और कोविड की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा उठाये गए महत्वपूर्ण कदमों को लेकर एक समर्थक वीरेंद्र मयंक उर्फ वीरेंद्र प्रकाश द्वारा स्वरचित और स्वयं गाये दो वीडियो गीतों का विमोचन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों गीतों का शुभारंभ कर घन्ना भाई और वीरेंद्र प्रकाश को बधाई दी। वीरेंद्र प्रकाश ने कहा कि इन वीडियो गीतों को गाने और लिखने की प्रेरणा रंगकर्मी घन्ना भाई से मिली। गीतों की लांचिंग पर वीरेंद्र प्रकाश ने त्रिवेंद्र जी और सभी मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई।

इस अवसर पर महापौर देहरादून सुनील उनियाल (गामा), बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष उषा नेगी, पूर्व राज्य मंत्री बृजभूषण गैरोला आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *