दिलीप कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

दिलीप कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

देहरादून। बालीवुड के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे बालीबुड और उनके प्रसंष्कों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म और राजनीति से जुड़े लोगों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि दिलीप कुमार अपने अभिनय के लिए सिनेमा प्रेमियों के दिल और दिमाग में सदैव बने रहेंगे। उनका जाना भारतीय फिल्म जगत के शानदार दौर का अंत है। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करती हूँ।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *