भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत का युवाओं ने यहां पर किया जमकर स्वागत

भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत का युवाओं ने यहां पर किया जमकर स्वागत

देहरादून। भाजपा नेत्री दीप्ति रावज भारद्वाज के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्ति किये जाने पर पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने टाउनहाल देहरादून में उनके स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस सम्मान समारोह में में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं को नेतृत्व भूमिका में आने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर दीप्ती रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने छात्र राजनीति में एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व तक कि यात्रा के बारे में बताते हुए कहा की यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

दीप्ति रावत ने युवाओं को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधि के रूप आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी विकास योजनाओं के बारे में भी बताया।

इस सम्मान समारोह में महापौर सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, देहरादून महानगर के कई पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी व रोहित सिंह रावत, शकेन्द्र सिंह रावत, महेश जगूड़ी, दीपक नैथानी, नवल नेगी, अंकुर रावत, विपिन भट्ट, सत्येंद्र चैहान, ललित पंवार, आर्यन रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *