सीएम धामी ने दी पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा और पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता, पद्म विभूषण स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा जी ने पर्यावरण संरक्षण, हिमालय और नदियों के संरक्षण के लिए कई आंदोलनों की अगुवानी की थी। वे सादगी के प्रतीक तथा उत्तराखण्ड के सच्चे हितेषी थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणी सिंह दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरोरा, बुलंदशहर जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी योग्य प्रशासक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे, वे हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष श्री मदन कौशिक ने भी स्व कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *