भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कपरौली अकरी-बारजूला सामूहिक पेयजल पम्पिंग योजना

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कपरौली अकरी-बारजूला सामूहिक पेयजल पम्पिंग योजना

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। प्रदेश में भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही के चलते विकास कार्यों को पलीता लग रहा है। इसकी जीती-जागती मिसाल है, कीर्तिनगर तहसील के तहत कपरोली अकरी बारजूला सामूहिक लिफ्ट पेयजल पंपिंग योजना। तकरीबन आधा दर्जन गांव की प्यास बुझाने के लिए 50 करोड़ की लागत से बनी ये पेयजल पंपिंग योजना दम तोड़ती नजर आने लगी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में तत्कालीन पेयजल मंत्री नैथानी ने इस पेयजल योजना को मंजूरी दी थी लेकिन आज ये योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

देवप्रयाग विधान सभा के तहत निर्मित ये योजना कपरौली अकरी बारजूला सामूहित पंपिग पेयजल योजना के नाम से जानी जाती है। यह पम्पिंग योजना में क्षेत्र के मलेथा, कपरोली, खोलाशील, जखेड, सुमाडी, कमांद, डांग, ड्युली, बिनानी बड़ोन जुड़े हैं। लेकिन स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि योजना से उन्हें अभी तक कोई लाभ नहीं मिल सका है। शायद ही कभी उनको पेयजल मिल पाता हो। विभाग के अधिकारी कभी बिजली ना होने तो कभी पम्प खराब होने के चलते पेयजल सप्लाई ना होने का बहाना बनाते रहते हैं। टैंक के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल होने के चलते टैंक भी दम तोड़ने लगा है। पानी का जो टैंक बनाया गया है वह जगह-जगह लीकेज होने लगा है। टैंक में दरारें पड़ने लगी है। लेकिन सरकार का कोई भी जिम्मेदार इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस पेयजल योजना में पाइपलाइन भी नियमों को ताक पर रखकर बिछाई गई है। पाईपलाइन तो बिछाई गई लेकिन पाइपों को भूमिगत नहीं किया गया है। कहीं कहीं तो खेत खलियानों के बीच में ही पाइपलाइन डाली गई है।

बयान1ः
पूर्व पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी कहते है कि इस योजना कमीशनखोरी के चलते में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए सीधे-सीधे ठेकेदार और विभागीय अधिकारी जिम्मेदार है। अकरी बारजुला पंपिंग योजना मैंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत किया। आज विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत के कारण ये योजना धराशाई हो चुकी हैं। मानकों के अनुरूप और गुणवतता विहीन निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया, इसके लिए ठेकेदार ओर अधिकारी जिम्मेदार है । मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व पेयजल मंत्री उत्तराखंड सरकार

बयान2ः मेरे घर में पानी नहीं आ रहा है मैंने कई मर्तबा प्रधान, उपप्रधान, ठेकेदार को इस संबंध में अवगत करवाया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बरदेव मेहरा (जखेड कोटी डागर ) ग्रामीण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *