देहरादून। डोईवाला विधानसभा जनसंपर्क संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में भानियावाला विस्थापित में प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचारगोष्ठी में उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याएं सुनी। वहीं स्थानीय लोगों ने डोईवाला विधान सभा से 2022 में स्थानीय उम्मीदवार को ही भाजपा से टिकट की मांग उठाई। इस विचारगोष्ठी में रानीपोखरी, भानियावाला, अटूरवाला, जौलीग्रांट, माजरी ग्रांट, लालतपड़, एवं डोईवाला से भारी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम में दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा संयोजक रामानंद बहुगुणा, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला मंत्री, वर्तमान क्षेत्र पंचायत राजेंद्र तड़ियाली, पूर्व सभासद विजय बक्शी, पूर्व प्रधान मंजू चमोली, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कंडवाल, कैप्टन शूरवीर सिंह नेगी, रणवीर सिंह नकोटी, सुमेर सिंह, रानीपोखरी महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री सुचिता रावत, कमलेश प्रसाद जोशी, बेताल सिंह नेगी, राजेंद्र बिष्ट, गणेश बिष्ट, अनीता सकलानी, मीना सकलानी, कविता माधवा, दीपक कुंमई, अनुज जोशी, अरविंद नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश राणा एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष एवं डोईवाला प्रभारी विकास कठैत, दिग्विजय सिंह, राहुल रावत, यश खत्री एवं हिंदू युवा वाहिनी की पूरी टीम एवं दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

