लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राज्यपात के तौर पर शपथ

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राज्यपात के तौर पर शपथ

देहरादून। उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। गुरमीत सिंह राज्य के आठवे राज्यपाल बने हैं। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई।

इससे पहले राजभवन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

मंगलवार को गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *