फार्मासिस्ट महासंघ की चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो करेंगे प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन।

फार्मासिस्ट महासंघ की चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो करेंगे प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन।

देहरादून। प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट महासंघ आगामी 23 सितम्बर को फार्मेसी संवर्ग का अस्तित्व बचाने के लिए एकता विहार से स्वास्थ्य महानिदेशालय तक मानवश्रंखला बनाकर संकेतिक रैली निकालेगा।महासंघ लगातार पिछले 35 दिनों से अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत् है। महासंघ अपनी जायज मांगों के लिए सरकार पर चौतरफा दबाव बना रहा है। 24 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि फार्माेसिस्टों की मांगों का ये मामला 24 सितम्बर को केबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। लेकिन महासंघ के पदाधिकारियों में इसको लेकर संशय बना हुआ है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने बताया कि महासंघ ’19 अगस्त, 2021’ से फार्मेसी संवर्ग के अस्तित्व को बचाने एवं नियुक्ति के लिए लगातार संघर्षरत है। लेकिन सरकार लगातार बेरोजगार फार्मासिस्टों के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फार्मासिस्ट की मांग और आईपीएचएस मानकों में शिथिलता के मामले को कैबिनेट की बैठक में लाने का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फार्मासिस्टों का मुद्दा लाए जाने पर संशय बना हुआ है।

महादेव गौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 तारीख की कैबिनेट में iphs मानकों में शिथिलता एवं नियुक्ति सहित अन्य मांगों पर प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं लाया जाता है और उस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है तो महासंघ प्रदेश व्यापी आंदोलन को मजबूर हो जायेगा। 21 हजार बेरोजगार फार्मासिस्ट प्रदेश की सभी 70 विधान सभाओं एवं जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश में सभी मेडिकल स्टोर बंद किए जायेंगे जिसके सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

गौरतलब है कि प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट महासंघ वर्ष 2005-06 में उपकेन्द्रो पर सृजित फार्मासिस्ट के 536 पर आइपीएचएस मानकों में शिथिलता प्रदान करते हुए यथावत रखने, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने 600 उपकेन्द्रों पर संविदा के आधार पर की जा रही भर्ती के बजाय नियमित भर्ती करने, 1368 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर फार्मासिस्ट के पद सृजित करने, राजकीय मेडिकल कालेजों में फार्मासिस्ट संवर्ग का ढाँचा स्थापित कर नियुक्ति करने,सभी मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने आदि मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं।

35वें दिन धरने देने वालों में जयप्रकाश, धनपाल, शैलेंद्र, हरी प्रकाश, अलीशा, पामिता, रविंदर अरुण, राकेश,प्रवीण,इन्दु, संजीव आदि फार्मेसिस्ट उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *