नरेंद्रनगर। अल्प समय में अविस्मरणीय पलों के लिए कॉलेज परिवार का आभार करती हूँ। इसके साथ ही अपेक्षा करती हूं कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन स्वतःस्फूर्त रूप से करते रहेंगे। उक्त वक्तव्य प्रोफेसर क्लब द्वारा आयोजित विदाई समारोह में श्रीदेव सुमन के ऋषिकेश परिसर में समायोजित कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रो० प्रीति कुमारी ने व्यक्त किये।
कॉलेज के कंप्यूटर प्रयागशाला भवन में आयोजित समारोह में प्रभारी प्राचार्य डॉ यूसी मैठाणी ने सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ भेंट कर निवर्तमान प्राचार्य का स्वागत किया। कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ सपना कश्यप ने पौध भेंट कर पूर्व प्राचार्य एवं ऋषिकेश परिसर में समायोजित अंग्रेजी की सहायक आचार्य डॉ पारुल मिश्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ शैलजा रावत, डॉ नताशा, डॉ सुधा रानी, डॉ चंदा टी नौटियाल, डॉ रश्मि उनियाल, डॉ राजपाल रावत, डॉ विक्रम बर्त्वाल, डॉ विजय प्रकाश भट्ट, डर चेतन भट्ट, डॉ सोनी तिलारा एवं अन्य प्राध्यापकों ने प्रो प्रीति कुमारी एवं डॉ पारुल मिश्रा को पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाएं भेंट कर स्वागत किया।
कॉलेज शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महावीर सिंह रावत द्वारा पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाए भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभी प्राध्यापको एवं कर्मचारियों ने समायोजित प्राध्यापको के साथ बिताए पलों को याद करते हुए अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज के प्रभारी प्रव्हार्य और वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ सपना कश्यप ने प्रो प्रियी कुमारी को कॉलेज परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर क्लब की सचिव डॉ ईरा सिंह एवं छायांकन में विशाल त्यागी का विशेष सहयोग रहा।

