पूर्व मंत्री नैथानी ने कीर्तिनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को भेंट किये वेंटिलेटर

पूर्व मंत्री नैथानी ने कीर्तिनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को भेंट किये वेंटिलेटर

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। बुधवार को कीर्तिनगर में पूर्व शिक्षा एवं पेयजल मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कोरोना काल को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में दो नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर और 50 नेजल कैनुला भेंट किए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि कोरोना काल में पूरे देवप्रयाग विधानसभा में बहुत से क्षेत्रवासियों ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी एवं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व वेंटिलेटर तथा उचित उपकरण ना होने की वजह से अपनी जान गवाई। भविष्य में यदि तीसरी लहर आती है तो उससे किसी भी क्षेत्रवासी को कोई दिक्कत न हो इसलिए प्रत्येक अस्पताल में पहले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए और अब कीर्तिनगर सामुदायिक केंद्र में 2 नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर के साथ 50 नेजल कैनुला भेंट किए गए।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि पूरे कोरोना काल के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रत्येक जनमानस के साथ खड़ी थी जिसमें प्रत्येक ग्राम सभा में मास्क, दवाइयां भेजने का काम व पूरी विधानसभा को सैनिटाइजेशन का काम कांग्रेस पार्टी के लोगों ने किया। भविष्य में कोरोना से किसी भी विधानसभा वासी को दिक्कत ना हो उसे अपनी जान न गंवानी पड़े इसके लिए आज पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी द्वारा 2 नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में और 2 नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल को भेंट किए गए।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर की प्रभारी डॉ अर्चना ने हर्ष जताते हुए कहा कि यदि तीसरी लहर आती है तो उससे निपटने के लिए हमें इन उपकरणों से बहुत मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, डॉ अर्चना, डॉक्टर हिमानी, राजेंद्र चंद, प्रताप भंडारी, आशीष गैरोला, दीपू थपलियाल, प्रदीप पालीवाल, आशुतोष रावत, भानु भट्ट, भीम सिंह नेगी, प्रदीप जोशी, श्रीधर श्रेष्ठ, रामलाल नौटियाल, उदय रावत, दीपक सजवाण, राजेंद्र रावत, संगीता गुसाई आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *