चार धामों के कपाट नवम्बर में होंगे बंद, चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने तय की तारीखें

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों केदारनाथ-बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट इस महीने खुले रहेंगे। चारधाम देवस्थानम् बोर्ड द्वारा कहा गया है कि, सर्द ऋतु में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए चार धामों के कपाट अगले महीने बंद कराए जाएंगे।

कपाट बंद होने की तारीखें भी बता दी गई हैं, जिसमें गंगोत्री के कपाट 5 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके बाद 6 नवंबर से केदारनाथ व यमुनोत्री मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं, बद्रीनाथ के कपाट बंद करने की तारीख 20 नवम्बर को बंद होंगे।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने कहा है कि, केदारनाथ-बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद होने के साथ ही सर्दियों के लिए चारधाम यात्रा पर विराम लग जाएगा। उसके बाद श्रद्धालु अगले वर्ष ही यात्रा कर पाएंगे। गौरतलब हो कि, कोरोना महामारी के कारण चारधाम की यात्रा 2020 से बाधित होती रही है। हालांकि, यात्रियों की संख्या को लेकर लगाया गया प्रतिबंध हटते ही इस महीने रौनक लौट आई। आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *