जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट को दिया पूर्ण समर्थन का भरोसा

जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट को दिया पूर्ण समर्थन का भरोसा

कीर्तिनगर। भाजपा नेता पूर्व प्रमुख देवप्रयाग क्षेत्र मगन सिंह बिष्ट ने सोमवार को विकास खण्ड कीर्तिनगर के गांव में जनसम्पर्क किया।

उन्होंने भ्रमण के क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत पैडुला, न्यूली, पाब में जनसम्पर्क किया और ग्रामीणों से उनक कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव 2022 पर चर्चा भी। ग्रामीणों ने पूर्व प्रमुख मगन सिंह को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।

इस दौरान के साथ पूर्व प्रधान मलेथा सुरवीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान गुजेठा भगवान सिंह पंवार, पूर्व प्रधान पैंडुला लक्ष्मण सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह पंवार, विजेंद्र सिंह मिया और उर्मिला देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य पाब भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *