उक्रांद सचिव योगेश शुक्ला ने राज्य आंदोलनकारी शहीद अशोक कैशिव को श्रद्धांजलि दी

उक्रांद सचिव योगेश शुक्ला ने राज्य आंदोलनकारी शहीद अशोक कैशिव को श्रद्धांजलि दी

ऊखीमठ। उक्रांद के केन्द्रीय सचिव योगेश शुक्ला ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी शहीद अशोक कैशिव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद अशोक कैशिव को याद करते हुए योगेश शुक्ला ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि वे ऊखीमठ जमीन से ताल्लुक रखते हैं। अलग राज्य मांग के आंदोलन में उन्होंने रामपुर तिराहा में अपनी शदादत दी।

उन्होंने कहा कि राज्य आज अपनी स्थापना के 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। लेकिन राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति ने अलग राज्य के लेकर जो सपना देखा था वो आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आंदोलन में उक्रांद ने अपनी अहम भूमिका निभाई। और उक्रांद ही वो दल जो शहीद आंदोलकारियों के सपना का उत्तराखण्ड बना सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले दल तो रिमोर्ट कंट्रोल से चलते हैं। उनको राज्य के लोगों की भावनाओं और आंदोलनकारियों के सपनों से कोई लेना देना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *