पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार मुलाकात

पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार मुलाकात

कीर्तिनगर। भाजपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग मगन सिंह बिष्ट ने बुधवार को राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अनिल बलूली से प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। श्री बिष्ट ने सांसद अनिल बलूनी के साथ देवप्रयाग विधानसभा की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की और इनके जल्द समाधान के लिए गुजारिश की।

हालांकि मगन सिंह बिष्ट की राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के साथ शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। लेकिन जानकारों के मुताबिक मगन सिंह बिष्ट देवप्रयाग विधानसभा में बड़े कद्दावर नेता है। वे लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। वे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में देवप्रयाग विधान सभा से उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार हैं।

वहीं मगन सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के सामने क्षेत्रीय समसस्याओं को रखा है, जिनके समाधान के लिए सांसद अनिल बलूनी आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *