हल्द्वानी में जुटे कांग्रेसी दिग्गज, विजय संकल्प शंखनाद रैली से फूंका चुनावी बिगुल

हल्द्वानी में जुटे कांग्रेसी दिग्गज, विजय संकल्प शंखनाद रैली से फूंका चुनावी बिगुल

हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल से निवर्तमान विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी पर भव्य स्वागत किया गया। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित स्वागत समारोह और विजय संकल्प शंखनाद जनसभा में कांग्रेसी दिग्गज जुटे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। ढोल, दमाऊ की थाप और मशकबीन की धुन से माहौल बना हुआ है।

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत हुड़का लेकर मंच पर पहुंचे। सभी ने एक साथ में पार्टी का ध्वज फहराया। इससे पहले सभी कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री व हल्द्वानी विधायक रहीं दिवंगत इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विजय संकल्प शंखनाद रैली में पारंपरिक छोलिया दलों ने लोक धुन छेड़ी। ढोल, दमाऊ और मशकबीन के बाजे के साथ छोलियारों ने नृत्य किया। इससे पहले कुमाऊं के पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक लालकुआं हरीश दुर्गापाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनीताल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *