विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में गुरूवार को प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) आर एस गंगवार की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया।
पुस्तक मेला राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत महाविद्यालय रूसा नोडल अधिकारी डॉ राकेश मोहन नौटियाल के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें लगभग 10 प्रकाशकों के सहयोग से 25000 पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागप्रभारी, डॉ अरविंद कुमार अवस्थी के द्वारा संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को पुस्तक के महत्व, उपयोगिता एवं प्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हमारा ज्ञान ही हमारी पहचान होती है। हमारे व्यक्तित्व का विकास हमारे ज्ञान एवं व्यवहार पर निर्भर करता है। ज्ञान और व्यक्तित्व का निर्माण अच्छी पुस्तकों के संपर्क में आने से प्राप्त होता है।
उन्होंने बताया कि इस आधुनिक इंटरनेट व गूगल के जमाने में पुस्तकें डाउनलोड करके मोबाइल या कंप्यूटर में पढ़ी तो जा सकती हैं, किंतु इनका सहयोग दूरगामी व लाभदायक सिद्ध नही होता है। इनके संपर्क में आने से आंखों को नुकसान एवं नींद का ह्रास होना संभव होता है।
कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ दिलीप कुमार भाटिया के द्वारा लिखी गई पुस्तक ।दपउंस च्ीलेपवसवहल ंदक म्दकवबतपदवसवहल (पशु शरीर क्रिया विज्ञान और अंतःस्त्राविका) का विमोचन माननीय विधायक मुन्ना सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्राध्यापक वर्ग में डॉ एम एस पंवार, डॉ विजय सिंह नेगी, डॉ राखी डिमरी, डॉ रोशन केष्टवाल, डॉ आशाराम बिजलवान, डॉ नीलम ध्यानी, डॉ माधुरी रावत, डॉ राजकुमारी भंडारी, डॉ पूजा राठौर, डॉ अमित गुप्ता, डॉ पूजा पालीवाल, डॉ निरंजन प्रजापति, मीडिया प्रभारी डॉ दीप्ति बगवाड़ी आदि, कर्मचारी वर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन सिंह, सोनी डिमरी, मीनाक्षी शर्मा, अशोक कंडारी, बलबीर पंवार, दीपक बिष्ट, जगदंबा, नरेंद्र, आवेश आदि एवं छात्र एवं छात्रा वर्ग में राहुल अनिल, निशांत, मुस्कान, लक्ष्मी, रविता, राकेश, संगीता, नेहा, विनीता, आदि उपस्थित रहे।
