बिलकेदार से घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज तक मुख्य सड़क मार्ग की दुर्दशा पर भड़के आप कार्यकर्ता

बिलकेदार से घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज तक मुख्य सड़क मार्ग की दुर्दशा पर भड़के आप कार्यकर्ता

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। आम आदमी पार्टी के पौड़ी विधानसभा प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी ने श्रीनगर तहसील के सल्डा, मुछियाली, रामपुर कांडी, खंदुखाल आदि गांवों में जनसंपर्क किया। खंदूखाल गांव में आयोजित बैठक में मनोहर लाल पहाड़ी ने भाजपा विधायक मुकेश कोहली के 4 साल के कार्यकाल को असफल बताया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश भट्ट ने कहा कि पौड़ी विधायक मुकेश कोहली नई सड़कों के उद्घाटन के नाम पर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं लेकिन उनकी अपनी गृह क्षेत्र की मुख्य रोड बिल्केदार से घुडदौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज तक जर्जर अवस्था में है। जिसकी उन्होंने पिछले 4 वर्षों में सुध नहीं ली।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र में जल की भारी किल्लत और रेलवे परियोजना में प्रभावितों के मुआवजा वितरण देरी की समस्या को आप नेताओं को अवगत कराया।

मनोहर लाल ने कहा कि वे उक्त सड़क और क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर विधायक मुकेश कोहली का जल्द घेराव करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में दर्जनों ग्रामीणो को आम आदमी पार्टी का फ्री बिजली और रोजगार गारंटी कार्ड सहित राम मंदिर अयोध्या यात्रा के सांकेतिक टिकट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन हरीश भट्ट ने किया। राजेंद्र प्रसाद को बूथ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *