पूर्व प्रमुख मगन सिंह ने किया जनसम्पर्क, कहा -जनता चाहती है स्थानीय प्रतिनिधि

पूर्व प्रमुख मगन सिंह ने किया जनसम्पर्क, कहा -जनता चाहती है स्थानीय प्रतिनिधि

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। पूर्व प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ नेता मगन सिंह बिष्ट लगातार लोगो के बीच जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं! पूर्व प्रमुख देवप्रयाग लगातार सक्रिय है जनसंपर्क और बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। मगन सिंह बिष्ट का कहना है कि देव प्रयाग की जनता बाहरी जनप्रतिनिधियों से तंग आ चुकी। उन्होंने पूर्व पेयजल मंत्री नैथानी ओर दिवाकर भट्ट पर क्षेत्र की उपेक्षा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग की जनता स्थानीय प्रतिनिधि चाहती हैं तभी देव प्रयाग का विकास कर सकता है

मगन सिंह की बढ़ती सक्रियता से भाजपा हाईकमान के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। शनिवार को दर्जनों गांवों के लोगों के नेतृत्व में मगन सिंह ने जामनीखाल में बैठक कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। मगन सिंह ने कहा कि उन्हें लगातार ग्रामीणों का साथ मिल रहा है। इस अवसर पर डीडी पंत, धूम सिंह , विक्रम बिष्ट आदि दर्जनों कार्य करता और ग्रामीण मौजूद रहे

मगन सिंह बिष्ट ने भ्रमण के कार्यक्रम तहत ग्रामसभा गौली, गुरछोली, मुंडोली और मुनेठ में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से मुलाकात की और सभी के साथ बैठकर देवप्रयाग विधानसभा चुनाव 2022 पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *