लावारिस हालत में मिली जख्मी गाय को पहुंचाया कांजी हाउस

लावारिस हालत में मिली जख्मी गाय को पहुंचाया कांजी हाउस

देहरादून। देहरादून यमुना कालोनी वार्ड के प्रकाशनगर कालोनी में गुरूवार को बीमार हालत में एक गाय मिली। नजदीक ही दून पीजी पैरामैडिकल के कर्मचारियों ने जब इस गाय को बीमार हालत में देखा तो उन्होंने इस गाय के मालिक की पूछताछ की। लेकिन आस-पास काफी पूछताछ करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

वहां से गुजर रहे आदर्श सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सेनवाल ने इसकी खबर नगर निगम की टीम को दी। जिसके बाद नगर निगम के टीम मौके पर पहुंची और बीमार गाय को कांजी हाउस ले गई। वहां मौजूद जागरूक नागरिक अरविंद पंत ने बताया की गाय बीमार हालत में थी। उसके थनों पर बड़ा जख्म बना हुआ था। ऐसा मालूम होता है इसके मालिक ने बीमार होने के बाद उसे सड़कों पर आवारा छोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *