मिशन 2020ः परिवारवाद की राह चली भाजपा, बेटा, बहू पत्नी के लिए भी टिकट चाहते है ये भाजपाई

मिशन 2020ः परिवारवाद की राह चली भाजपा, बेटा, बहू पत्नी के लिए भी टिकट चाहते है ये भाजपाई

देहरादून। परिवारवाद के लिए कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसने वाली भाजपा ही इन दिनों परिवारवाद से जूझ रहे हैं। वैसे विधान सभा चुनाव में टिकटों को लेकर कांग्रेस-भाजपा में घमासान मचा हुआ है। लेकिन भाजपा के कई दिग्गज अपनी पत्नी, बेटा और बहू के लिए टिकट चाहते हैं। भाजपा अब तक दावे करती आई है कि वे परिवार से एक ही व्यक्ति को पार्टी का टिकट देंगे। लेकिन पार्टी के दिग्गजों की ओर से परिवार में दो टिकट की भारी डिमांड आ रही है। अब भाजपा के कर्ता-धर्ता संकट में है कि किसको टिकट दिया जाय और किसको नहीं?

भाजपा में एक परिवार से दो टिकट के लिए कई विधायक-मंत्री दबाव बना रहे है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू के लिए भी टिकट की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी अपने बेटे के लिए टिकट की डिमांड कर रहे हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे है। कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे है। परिवार को लेकर टिकट देने से बीजेपी में टेंशन बढ़ गई है।

इन आवेदन के बाद भाजपा पहले ही बैकफुट पर नजर आ रही है। इसके लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक परिवार, दो टिकट का मसला भाजपा का नीतिगत मामल है। इस पर पार्टी बैठकर निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *