बड़ी खबरः धन के दुरुपयोग और गबन के आरोपी दीपक बिजल्वाण को नहीं मिलेगा कांग्रेस का टिकट!

बड़ी खबरः धन के दुरुपयोग और गबन के आरोपी दीपक  बिजल्वाण को नहीं मिलेगा कांग्रेस का टिकट!

देहरादून। उत्तरकाशी की यमनोत्री विधान सभा सीट उन सीटों में शुमार हैं जहां कांग्रेस के लिए टिकट तय करना टेढ़ खीर बनी हुई है। यहां पर संजय डोभाल टिकट के लिए बड़े दावेदार हैं। वे पिछली मर्तबा भी कांग्रेस के टिकट पर यमनोत्री से चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी यहां से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। दीपक बिजल्वाण हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

जानकारों के मुताबिक कांग्रेस ने इस बार प्रदेश में भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया है। लिहाजा कांग्रेस स्वच्छ और बेदाग छवि के उम्मीदवारों ही चुनाव मैदान में उतारेगी। इस लिहाज से संजय डोभाल की दावेदारी मजबूत है। संजय डोभाल पिछले पांच साल से लगातार क्षेत्र की सेवा में लगे हैं। यमनोत्री विधानसभा में उनका व्यापक जनाधार है। पिछली मर्तबा प्रचण्ड मोदी लहर के बावजूद भी वे बहुत कम अंतर से भाजपा प्रतिद्वंदी से हारे। पार्टी के अंदरूनी सर्वे में भी संजय डोभाल बाकी दावेदारों से इक्कीस नजर आते हैं।

उधर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण की बात करें तो उत्तरकाशी में कांग्रेस के भीतर ही उनके खिलाफ बड़ा विरोध हैं। दीपक बिजल्वाण पर गबन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। बताते हैं कि इन्हीं आरोपों के चलते उन्हें शासन से जिला पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया है।

सचिव पंचायती राज विभाग नितेश झा की ओर से बिजल्वाण को हटाने का आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ नवंबर 2019 से तमाम शिकायतें दर्ज हैं। जिसमें विभिन्न मदों में निर्माण कार्यों में धरातल पर कोई कार्य न किए जाने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने और गबन के भी आरोप हैं। इस संबंध में पूर्व में जांच जिलाधिकारी उत्तरकाशी को सौंपी गई थी। उनकी जांच आख्या के बाद आयुक्त गढ़वाल की ओर से शासन को रिपोर्ट सौंपी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ एसआईटी जांच भी चल रही है।

जानकार बताते हैं कि दीपक बिजल्वाण पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उनका पर दांव लगाने में परहेज करेगी। और जनता में संदेश देने का प्रयास करेगी की कांग्रेस भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कहते हैं कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों खिलाफ रही है। इससे पार्टी के खिलाफ ही माहौल बनता है। पार्टी को नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *