सियासत को समाज सेवा का बड़ा जरिया मानती है अनुकृति

सियासत को समाज सेवा का बड़ा जरिया मानती है अनुकृति

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजनीति में अनुकृति गुसाई इन दिनों सबसे चर्चित चेहरा बन गई हैं। अनुकृति लैसडौन से इस इलेक्शन में कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। राजनीति के फलक पर अभी तक अनुकृति गुंसाई को उत्तराखण्ड के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रबधू के तौर पर पहचान रही है। लेकिन लैंसडौन से अनुकृति अब सक्रिय राजनीति में उतर रही हैं। उन्हें राजनीति में दिग्गज नेता हरक सिंह रावत के वारिस के तौर पर माना जा रहा है।

लैंसडौन का विकास है प्राथमिकता

अनुकृति गुसाईं का कहना है कि पिछले 10 सालों से लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर विराम लगा हुआ है। लैंसडाउन में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कोई काम नहीं हुआ है। अगर वो जीतती हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता में ये सब रहेगा।

कौन है अनुकृति गुसाई

अनुकृति गुसाई पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। माडलिंग की दुनिया में भी अनुकृति गुसाई ने बड़ा नाम कमाया। अनुकृति गुंसाई का जन्म 25 मार्च 1994 को उत्तराखंड के गढ़वाल में हुआ था। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में 12वीं क्लास तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने देहरादून इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया।

अनुकृति को शुरुआत से ही मॉडल बनना था। अपने इसी शौक के चलते वो पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई चली गई और वहां उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा। साल 2013 में मिस इंडिया दिल्ली का खिताब अपने नाम किया।
साल 2014 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज भी पहना। अनुकृति 2014 में ही टाइम्स 50 की लिस्ट में 49वें पर शुमार थीं। अनुकृति के पिता का नाम उत्तम गुसाई है और माता का नाम नर्वदा गोसाई हैं. उनकी मां एक शिक्षिका हैं। इतना ही नहीं अनुकृति को अंतराष्ट्रीय स्तर पर योगदान के लिए महात्मा गांधी सम्मान और उत्तराखंड फिल्म अकादमी से अवार्ड भी मिल चुका है। साल 2018 में उनका विवाह दिग्गज नेता हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत के साथ हुआ।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उठाया बीड़ा

कोरोनाकाल में पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं ने माडलिंग छोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाए थे। 27 साल की अनुकृति महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान नाम का एनजीओ चलाती हैं और महिलाओं के लिए काम करती हैं। वे सियासत को सामाजिक कार्यों को करने का एक बड़ा जरिया मानती हैं।

हरक को दिखती है अनुकृति में बड़ी संभावनाएं

अनुकृति गुसाई लम्बे समय से लैसडौन क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह हरक सिंह रावत के साथ लैंसडौन सीट से प्रचार-प्रचार करती हुई भी नजर आई। अनुकृति के बारे में बात करते हुए हरक सिंह रावत कहते है कि उन्होंने लैंसडाउन में अनुकृति को लोगों के लिए दिल से सेवा करते हुए देखा हैं। इसलिए वो टिकट की हकदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *