देवप्रयाग। देवप्रयाग विधान सभा में बहुजन मुक्ति मोर्चा ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन बहुजन मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बिजेन्द्र नाथ ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर बिजेन्द्र नाथ ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। दिल्ली वाले इन दलों ने देवप्रयाग से हमेशा बाहरी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। जिनका देवप्रयाग के विकास से कोई वास्ता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुजन मुक्ति मोर्चा दलित, शोषित, वंचित तबके के हकों की हमेशा लड़ता रहा हैं। उन्होंने वायदा किया कि देवप्रयाग विघान सभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सामाजिक संस्था आदर्श सभा ने बिजेन्द्र नाथ को अपना पूरा समर्थन दिया है।
Related Posts
पढ़ाई के साथ कमाई भी करेंगे छात्र-छात्राए; शीघ्र लागू होगी सीएम-लीप योजना
- republic
- June 10, 2024
- 0
योजना के तहत अधिकतम 6 हजार प्रतिमाह पारिश्रमिक पायेंगे चयनित छात्र देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अब पढाई के साथ-साथ कमाई […]
डॉ० ए०एस० उनियाल ने किया डीएवी न्यूज़ लेटर का लोकार्पण
- republic
- July 13, 2022
- 0
देहरादून। बुधवार को डीएवी कॉलेज के रीडिंग रूम में डीएवी पीजी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा न्यूज़ लेटर का लोकार्पण उत्तराखंड उच्च शिक्षा के […]
हरिद्वार में सीएम योगी ने किया भागीरथी का लोकार्पण, अलकनंदा को किया उत्तराखण्ड को हस्तांतरित
- republic
- May 5, 2022
- 0
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर […]
