बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की विश्व विख्यात चारधाम यात्रा से हर कोई वाकिब है। जैसे कि शीतकाल अब अपने अंतिम दौर की तरफ बढ़ रहा है वैसे ही चारधाम यात्रा शुरू होने की तिथियां भी तय होने लगी है। इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार आठ मई को प्रातरू 6 बजकर 15 मिनट में खुलेंगे। जबकि गाडू घड़ा की तिथि 22 अप्रैल शुक्रवार तय की गई है।

टिहरी जिले के नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सादे धार्मिक समारोह में पूजा अर्चना तथा पंचाग गणना पश्चात राज परिवार, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों द्वारा पंचाग गणना के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाल मानकों का पालन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही अब यात्रा के तैयारियों की कवायद का भी श्रीगणेश हो गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *