यहां सरकारी कर्मचारी को बना दिया ठेकेदार, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने किया खुलासा

यहां सरकारी कर्मचारी को बना दिया ठेकेदार, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने किया खुलासा

देहरादून। चुनाव नतीजे आने से पूर्व कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना पूरे एक्शन मोड में उतर आए हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांवली वार्ड में शास्त्रीनगर खाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विधायक निधि से बन रहे कक्ष में क्षेत्रवासियों द्वारा घटिया निर्माण की शिकायत पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और कैंट सीट से उम्मीदवार सूर्यकांत धस्माना दोपहर स्वयं मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए।

सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि मौके पर निर्माण की गुणवत्ता वास्तव में बहुत निम्न स्तर की पाई गई व निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी बहुत निम्न दर्जे की दिखी। वही उन्हें क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि स्कूल निर्माण का कार्य एक राज्य सरकार के कर्मचारी को ठेकेदार बना कर दिया गया है जो सरकारी नौकरी के अलावा ठेकेदारी भी करता है।

श्री धस्माना ने कहा कि विधायक निधि जनता की गाड़ी कमाई का पैसा होती है और उसका दुरुपयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी देहरादून से कहेंगे। श्री धस्माना के साथ क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल जिसमें अवधेश कथीरिया, मनीष सिसौदिया, गुड्डी देवी, सलीम अंसारी, संजय कटारिया समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *