कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना की गोविंदगढ़ में जनसभा, कहा-कांग्रेस ही कर सकती प्रदेश का विकास

देहरादून। विधानसभा चुनाव को चंद दिन ही बचे हैं। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार जनसम्पर्क में जुटे हैं। इसी सिलसिले में कैंट विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार सूर्यकांत धस्माना क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। उनके समर्थन में समर्थकों का हूजूम उमड़ रहा है। उन्हें क्षेत्र में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। बुधवार को भाजपा नेता अमित अरोड़ा ने धस्माना की अगुवाई में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। अमित अरोड़ा के कांग्रेस में शामिल होना इस भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने गोविंदगढ़ में सभा भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता आजिज आ चुकी है। मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। डबल इंजन की सरकार ने तीन-तीन ड्रावइर बदल दिये लेकिन प्रदेश से विकास गायब है। रसोई गैस के दाम हजार पार होने को है। प्रदेश में कोई परिवार ऐसा नहीं है जिसमें बेरोजगार युवा ना हो। महंगाई और दूसरी समस्याओं का सबसे ज्यादा महिलाओं को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस की सरकार आने पर रसोई गैस के कीमत 500 से पार नहीं जाने दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने साईलोक कालोनी, राजीवनगर, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में रोष नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *