उत्तराखण्डः हरदा और एमएलए बेटी अनुपमा ने दर्ज कराई एफआईआर

उत्तराखण्डः हरदा और एमएलए बेटी अनुपमा ने दर्ज कराई एफआईआर

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत और उनकी बेटी हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने छवि खराब करने को लेकर दो अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। हरीश रावत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये साझा की है।

उन्होंने लिखा है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रसंग को मैं अपनी ओर से यहीं समाप्त करना चाहता हूं। एक बात स्पष्ट है कि कुछ ताकतें मुझको केवल मुस्लिम परस्त सिद्ध करना चाहती हैं और दूसरी बात यह भी सिद्ध है कि कुछ ताकतों को इस बार लगा कि कांग्रेस ने व्यूह रचना की हैए उस व्यूह रचना में सफल होने जा रही है तो उन ताकतों को यह लगा कि बिना कोई मुस्लिम अस्त्र खोजे उनकी नैया पार नहीं हो सकती हैए इसलिए मुस्लिम अस्त्र उन्हीं का गढ़ा हुआ हैए मैंने जो रुथ्प्त् दर्ज करवाई है उससे भी स्पष्ट है कि नकली अखबार और झूठा समाचार छपाकर किस प्रकार से उसको भाजपा के सोशल मीडिया के सिपाहियों से लेकर के उनके शीर्ष सिपाहियों ने भी उस अस्त्र का उपयोग हमारी व्यूह रचना को ध्वस्त करने और हरीश रावत की राजनीति ध्वस्त करने के लिए किया।

मैं राजनीति में जिंदा रहूं या न रहूं! मगर मैं मानवता परस्त हूंए मैं किसी जाति धर्म परस्त नहीं हूं और मेरा धर्मए जिस पर मुझे अटूट विश्वास हैए वह भी वसुधैव कुटुंबकम कहता है और अब वही ताकतें मेरी बेटी की राजनीति पर भी ग्रहण लगाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। मेरी बेटी ने भी एक थ्प्त् दर्ज की है जिसमें उन्होंने शिकायत की है कि किस तरीके से एक झूठा बयान गढ़ कर कहां जा रहा है उन्होंने कहा कि मैं केवल मुसलमानों के वोट से जीती हूंए वह सर्व समाज के आशीर्वाद से जीती हुई बेटी है और हरिद्वार ग्रामीण के सर्व समाज ने उसे अपनी बेटी मानकर विधायक का दायित्व सौंपा है और वह उसको निष्ठा पूर्वक निभाएंगी इसका मुझे भरोसा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *