नवाचार के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह ‘उत्तराखण्ड शौर्य सम्मान’ से सम्मानित

नवाचार के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह ‘उत्तराखण्ड शौर्य सम्मान’ से सम्मानित

श्रीनगर। उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया। डॉ० रावत को यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये गये नवाचार प्रयोगों के लिए दिया गया है।

डॉ धन सिंह रावत उत्तराखंड के पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा आदि लोगों को मिल चुका है। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार एवं विशिष्ट कार्य किये हैं।
उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने डॉ धन सिंह रावत को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ धन सिंह रावत ने समिति का आभार जताते हुये कहा कि सम्मान और पुरस्कार बेहत्तर कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने कहा वह छात्र जीवन से हमेशा समाज के लिये संघर्षरत रहे हैं। उन्हें यह प्रेरणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं आरएसएस से मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *