देहरादून। एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन 23 एवं 24 जून 2022 को हिंदू नेशनल इण्टर कॉलेज देहरादून में संपन्न होगा। प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन को मद्देनजर रखते हुए निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड ने 23 जून एवं 24 जून 2022 को विशेष अवकाश स्वीकृत किया है।
जानकारी के मुताबिक अभी तक प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन के लिए अध्यक्ष पद हेतु वीरेंद्र सिंह गुसाईं पूर्व प्रदेश महामंत्री एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एवं महामंत्री पद हेतु साबर सिंह रौथाण एवं उपाध्यक्ष पद हेतु विनोद पयाल पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष म्डव्न् जनपद देहरादून ने दावेदारी पेश की है।

