उत्तराखण्डः विपक्षी दलों ने अग्निपथ योजना का जताया विरोध

उत्तराखण्डः विपक्षी दलों ने अग्निपथ योजना का जताया विरोध

देहरादून। अग्निपथ योजना को लेकर सर्वदलीय विरोध जताया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कई दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले चीड़बाग स्थित सैन्य धाम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद राजभवन की ओर कूच किया। सभी को कुछ ही दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया। हरीश रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार को तत्काल इस युवा और राष्ट्र विरोधी अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए। उत्तराखण्ड के युवाओं को बचाने के लिए इस योजना का लगातार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा जरिया है।

उन्होंने कहा कि पहले भर्ती की फिजीकल परीक्षा पास कर चुके 50 हजार युवाओं की भर्ती निरस्त कर नुकसान पहुंचाया गया हैं। अग्निपथ योजना के कारण रेजीमेंट सिस्टम आने वाले कुछ वर्षों में पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। राज्यों के मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं की अग्निवीरों को तत्काल नौकरी दी जाएगी। जबकि हकीकत ये है कि छह साल में एक भी पूर्व सैनिक को नौकरी नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *