11 जुलाई को देहरादून पहुंचेगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू

11 जुलाई को देहरादून पहुंचेगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुर्मू के दौरे को लेकर संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। द्रौपदी मुर्मू अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम धामी, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सांसद, राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण और विधायकों से मुलाकात करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *